1. News
  2. ताज़ा खबर
  3. हरियाणा के इन गावों के लिए बड़ी खुशखबरी, सब डिवीजन से होगा जुड़ाव, मंत्री विज का बड़ा ऐलान

हरियाणा के इन गावों के लिए बड़ी खुशखबरी, सब डिवीजन से होगा जुड़ाव, मंत्री विज का बड़ा ऐलान

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री Anil Vij ने अंबाला छावनी के मच्छौंडा क्षेत्र में नए बिजली सब डिवीजन को मंजूरी दी है। इससे हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

हरियाणा के इन गावों के लिए बड़ी खुशखबरी, सब डिवीजन से होगा जुड़ाव, मंत्री विज का बड़ा ऐलान

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री Anil Vij ने अंबाला छावनी के लोगों को बड़ी राहत देते हुए मच्छौंडा में नए “मच्छौंडा सब डिवीजन” को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर और तेज सुविधाएं मिलेंगी तथा लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि मच्छौंडा सब डिवीजन का कार्यालय जल्द शुरू किया जाएगा। अम्बाला-दिल्ली रेलमार्ग से मच्छौंडा की तरफ आने वाले सभी क्षेत्र अब नए सब डिवीजन के अधीन होंगे। इसके लिए जरूरी प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

Anil Vij ने कहा कि नए सब डिवीजन के बनने से मच्छौंडा, चंद्रपुरी, सुंदरनगर, शाहपुर, शिवाला मंडी, साईं का बाग, गुलाब मंडी, दुधला मंडी, हिम्मतपुरा, पीएनटी कॉलोनी और गांव बाड़ा सहित आसपास के कई क्षेत्रों के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि नए सब डिवीजन में अलग से स्टाफ की तैनाती की जाएगी, जिससे बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान पहले की तुलना में अधिक तेजी से किया जा सकेगा। अभी तक इन क्षेत्रों के लोगों को किसी भी शिकायत या बिलिंग कार्य के लिए कई किलोमीटर दूर अंबाला कैंट स्थित सब डिवीजन नंबर-1 तक जाना पड़ता था।

गौरतलब है कि मच्छौंडा क्षेत्र अब तक 12 क्रॉस रोड स्थित सब डिवीजन नंबर-1 से जुड़ा हुआ था। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जीटी रोड पार कर वहां पहुंचना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब स्थानीय स्तर पर नया कार्यालय खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

सरकार का दावा है कि नए सब डिवीजन के शुरू होने से बिजली सेवाओं में सुधार आएगा और उपभोक्ताओं को बिल, शिकायत और अन्य सेवाओं के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

हरियाणा के इन गावों के लिए बड़ी खुशखबरी, सब डिवीजन से होगा जुड़ाव, मंत्री विज का बड़ा ऐलान
Comment

हमारी ख़बरों के अपडेट ईमेल पर पाएं

अगर आप किसी भी ख़बर को मिस नहीं करना चाहते तो अपना ईमेल भरकर अभी सब्सक्राइब कर लें.

Comments are closed.

Install App

By installing our application, you can access our content faster and easier.

कहां जा रहे हो, फ़ॉलो करते तो जाओ।