1. News
  2. बड़ी खबर
  3. हरियाणा में बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत: 22-23 अक्टूबर की हड़ताल अवधि अवकाश के रूप में होगी नियमित, वेतन और सर्विस रिकॉर्ड पर नहीं पड़ेगा असर

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत: 22-23 अक्टूबर की हड़ताल अवधि अवकाश के रूप में होगी नियमित, वेतन और सर्विस रिकॉर्ड पर नहीं पड़ेगा असर

डीएचबीवीएन ने जारी किए आदेश, नियमित कर्मचारियों के साथ एचकेआरएन और कॉन्ट्रैक्ट वर्करों को भी मिलेगा लाभ; एमडी विक्रम सिंह के निर्देश पर प्रशासन शाखा ने की कार्रवाई।

हरियाणा में 2000 एकड़ क्लस्टर में शुरू होगी प्राकृतिक खेती, नुकसान होने पर सरकार करेगी भरपाई
हरियाणा में 2000 एकड़ क्लस्टर में शुरू होगी प्राकृतिक खेती, नुकसान होने पर सरकार करेगी भरपाई

हरियाणा में दो दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल में शामिल हुए बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने 22 और 23 अक्टूबर 2026 की हड़ताल अवधि को कर्मचारियों के नियमानुसार देय अवकाश (लीव) के रूप में नियमित करने का फैसला लिया है। इससे हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड और वेतन पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।

निगम के इस फैसले का लाभ नियमित कर्मचारियों के अलावा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्ट वर्करों को भी मिलेगा। हड़ताल के कारण इन दो दिनों की अनुपस्थिति को लेकर कर्मचारियों के सामने पैदा हुई सेवा संबंधी परेशानी अब दूर हो सकेगी।

एमडी के निर्देश पर जारी हुए आधिकारिक आदेश

निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) विक्रम सिंह के निर्देश पर प्रशासन शाखा के अधीक्षण अभियंता ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के तहत 22 और 23 अक्टूबर की हड़ताल अवधि को नियमानुसार देय अवकाश के रूप में नियमित किया जाएगा।

गौरतलब है कि हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा, एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन और अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 22 और 23 अक्टूबर को प्रदेशभर में बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। इस दौरान डीएचबीवीएन के बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए थे।

सभी फील्ड अधिकारियों को रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश

निगम के जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि एमडी विक्रम सिंह कर्मचारी हितों और सेवा से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान को लेकर संवेदनशील हैं। हरियाणा सरकार के स्तर पर विचार-विमर्श के बाद हड़ताल की अवधि को अवकाश के रूप में नियमित करने की मंजूरी दी गई है।

आदेश की प्रतियां निगम के सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षक अभियंताओं, आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) और उपमंडल अधिकारियों (एसडीओ) को भेज दी गई हैं। इन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संबंधित कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड और अवकाश रिकॉर्ड को जल्द से जल्द अपडेट करवाएं।

इस फैसले से हड़ताल में शामिल बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। अब 22 और 23 अक्टूबर की अनुपस्थिति को लेकर उनके सेवा रिकॉर्ड और वेतन पर असर पड़ने की आशंका दूर हो गई है।

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत: 22-23 अक्टूबर की हड़ताल अवधि अवकाश के रूप में होगी नियमित, वेतन और सर्विस रिकॉर्ड पर नहीं पड़ेगा असर
Comment

हमारी ख़बरों के अपडेट ईमेल पर पाएं

अगर आप किसी भी ख़बर को मिस नहीं करना चाहते तो अपना ईमेल भरकर अभी सब्सक्राइब कर लें.

Comments are closed.

Install App

By installing our application, you can access our content faster and easier.

कहां जा रहे हो, फ़ॉलो करते तो जाओ।