1. News
  2. बड़ी खबर
  3. Haryana School Timing Change: 16 फरवरी से सुबह 8 बजे लगेंगे स्कूल, शिक्षा निदेशालय का आदेश जारी

Haryana School Timing Change: 16 फरवरी से सुबह 8 बजे लगेंगे स्कूल, शिक्षा निदेशालय का आदेश जारी

Haryana School Timing Change: हरियाणा में 16 फरवरी से स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश में गर्मियों की समय-सारिणी लागू की जाएगी, जिसके तहत सिंगल शिफ्ट (एकल पारी) स्कूल सुबह 8 बजे से संचालित होंगे।

Haryana School Timing Change: हरियाणा में 16 फरवरी से स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश में गर्मियों की समय-सारिणी लागू की जाएगी, जिसके तहत सिंगल शिफ्ट (एकल पारी) स्कूल सुबह 8 बजे से संचालित होंगे। इस संबंध में School Education Department Haryana की ओर से पूर्व में जारी पत्र के अनुसार ही अब समय परिवर्तन लागू किया जा रहा है।
हरियाणा में 16 फरवरी से स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
Share

Share This Post

or copy the link

Haryana School Timing Change: हरियाणा में 16 फरवरी से स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश में गर्मियों की समय-सारिणी लागू की जाएगी, जिसके तहत सिंगल शिफ्ट (एकल पारी) स्कूल सुबह 8 बजे से संचालित होंगे। इस संबंध में School Education Department Haryana की ओर से पूर्व में जारी पत्र के अनुसार ही अब समय परिवर्तन लागू किया जा रहा है।

विभाग ने पहले ही गर्मी और सर्दी के लिए स्कूलों का अलग-अलग टाइम टेबल निर्धारित किया हुआ है। नई व्यवस्था के अनुसार 16 फरवरी से 14 नवंबर तक एकल पारी वाले विद्यालय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं 15 नवंबर से 15 फरवरी तक सर्दियों के दौरान स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक लगते हैं।

डबल शिफ्ट यानी दोहरी पारी वाले स्कूलों के लिए भी अलग समय तय किया गया है। गर्मियों में पहली पारी सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि सर्दियों में यह समय सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहता है। दूसरी पारी गर्मियों में दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक संचालित होगी। सर्दियों में दूसरी पारी का समय दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेष्वर कौशिक ने बताया कि विभाग की ओर से आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है और सभी स्कूलों को निर्देश दे दिए गए हैं। 16 फरवरी से पूरे प्रदेश में नई समय-सारिणी प्रभावी हो जाएगी। दोनों पारियों वाले स्कूलों को तय समय का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा विभाग का कहना है कि मौसम में बदलाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान असुविधा न हो और शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से चल सकें।

Haryana School Timing Change: 16 फरवरी से सुबह 8 बजे लगेंगे स्कूल, शिक्षा निदेशालय का आदेश जारी
Comment

हमारी ख़बरों के अपडेट ईमेल पर पाएं

अगर आप किसी भी ख़बर को मिस नहीं करना चाहते तो अपना ईमेल भरकर अभी सब्सक्राइब कर लें.

Comments are closed.

Install App

By installing our application, you can access our content faster and easier.

कहां जा रहे हो, फ़ॉलो करते तो जाओ।