Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई समिट के दौरान कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं के व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की हरकतें वहां की गईं, उससे देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठेस पहुंची है।
मुख्यमंत्री वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समिट नई दिल्ली में आयोजित की गई थी, जिसमें दुनिया भर से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
“आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का”
सीएम सैनी ने कहा कि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है और इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पिछले बजट में गुरुग्राम और पंचकूला में दो एआई हब स्थापित करने की घोषणा की थी।
उन्होंने बताया कि इन हब के माध्यम से युवाओं को नई तकनीक से जोड़ने और रोजगार के अवसर बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वैश्विक स्तर की एआई समिट का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न देशों के विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन देश को बदनाम करने वाला था और इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।
सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और एआई हब की स्थापना से हरियाणा को तकनीकी क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।





Comments are closed.