1. News
  2. ताज़ा खबर
  3. हरियाणा के इस जिले में बनेगा ‘वी शेप’ रेलवे जंक्शन, 207 करोड़ की परियोजना को स्थायी वित्त समिति के पास भेजा

हरियाणा के इस जिले में बनेगा ‘वी शेप’ रेलवे जंक्शन, 207 करोड़ की परियोजना को स्थायी वित्त समिति के पास भेजा

रेवाड़ी में दिल्ली, रोहतक और पटौदी रेलवे लाइनों को जोड़ते हुए 207 करोड़ की लागत से ‘वी शेप’ जंक्शन बनाया जाएगा। प्रस्ताव स्थायी वित्त समिति के पास।

हरियाणा के इस जिले में बनेगा ‘वी शेप’ रेलवे जंक्शन, 207 करोड़ की परियोजना को स्थायी वित्त समिति के पास भेजा
हरियाणा के इस जिले में बनेगा ‘वी शेप’ रेलवे जंक्शन, 207 करोड़ की परियोजना को स्थायी वित्त समिति के पास भेजा

हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली, रोहतक और पटौदी रेलवे लाइनों को जोड़ते हुए ‘वी शेप’ का जंक्शन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह जानकारी लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री रणबीर गंगवा ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दी।

मंत्री विधायक लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में राज्य के सड़क तंत्र, रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और रेलवे अंडरब्रिज (RUB) के निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति हुई है, जिसका सीधा लाभ आमजन को मिला है।

तीन दिशाओं को जोड़ेगा ‘वी शेप’ जंक्शन

रणबीर गंगवा ने बताया कि रेवाड़ी—दिल्ली, रेवाड़ी—रोहतक और रेवाड़ी—पटौदी रेलवे लाइन पर तीनों ओर से कनेक्टिविटी देने के लिए ‘वी शेप’ जंक्शन बनाया जाएगा।

इस प्रस्ताव को स्थायी वित्त समिति के पास भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इसे ऋण के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (NCRPB) को भेजा जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 207 करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि इस कार्य को रेलवे ने वर्ष 2023 की अपनी कार्य योजना में भी शामिल किया था।

रेवाड़ी बाईपास परियोजना का भी उल्लेख

मंत्री ने रेवाड़ी बाईपास परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि सड़क और रेलवे परियोजनाओं के इन प्रयासों से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, ताकि परियोजनाएं तय समय पर पूरी हों और जनता को बेहतर बुनियादी ढांचा मिल सके।

हरियाणा के इस जिले में बनेगा ‘वी शेप’ रेलवे जंक्शन, 207 करोड़ की परियोजना को स्थायी वित्त समिति के पास भेजा
Comment

हमारी ख़बरों के अपडेट ईमेल पर पाएं

अगर आप किसी भी ख़बर को मिस नहीं करना चाहते तो अपना ईमेल भरकर अभी सब्सक्राइब कर लें.

Comments are closed.

Install App

By installing our application, you can access our content faster and easier.

कहां जा रहे हो, फ़ॉलो करते तो जाओ।